top of page

इस दीपावली नहीं कटनी चाहिये बिजली: उपायुक्त: अभिजीत सिन्हा


सभी ट्रांसफॉर्मरों की दीपावली के पूर्व जांच करने का दिया निर्देश

दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को दीपावली के अवसर पर निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने निर्देश दिया है। सोमवार को हुए बैठक में उपायुक्त ने कहा कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी ट्रांसफॉर्मरों की दीपावली के पूर्व जांच कर ली जाए, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित न हो।

जिला स्तर पर पावर मैप तैयार करने का निर्देश

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र बिजली बहाल की जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने पूरा जिला स्तर पर पावर मैप तैयार करने का भी निर्देश दिया, जिससे विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुदृढ़ तरीके से प्रबंधित किया जा सके।

मुख्यमंत्री उज्ज्वला ज्योति योजना के प्रगति की समीक्षा

बैठक के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री उज्ज्वला ज्योति योजना की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को शेष बचे गांवों में शीघ्रतापूर्वक विद्युतीकरण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को शिकायत के त्वरित समाधान करने तथा आमजन को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page