top of page

‘आदिवासी धारा’ त्रैमासिक ई-पत्रिका का शुभारंभ और विमोचन

ree

गौर से देखेंगे तो पहचान जाएंगे पत्रिका के संपादक आदित्य राज नीरद को

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस और आदिवासी गौरव पखवाड़ा के अवसर पर रांची से आदिवासी विमर्श पर केंद्रित त्रैमासिक ई-पत्रिका ‘आदिवासी धार’ का औपचारिक रूप से प्रकाशन शुरू हुआ। पत्रिका का पहला अंक भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को समर्पित है।

ree

रांची प्रेस क्लब में हुआ प्रवेशांक का लोकार्पण

रांची प्रेस क्लब के पुस्तकालय प्रांगण में पत्रिका के प्रवेशांक का लोकार्पण वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, सचिव अमरकांत, कोषाध्यक्ष कुबेर झा, सह सचिव रतनलाल और कार्यकारिणी सदस्य चंदन भट्टाचार्य द्वारा किया गया। सभी पत्रकारों ने इस पहल को आदिवासी विमर्श के लिए महत्वपूर्ण बताया।

ree

पत्रिका के उद्देश्य और दिशा पर संपादक का वक्तव्य

पत्रिका के संपादक आदित्य राज नीरद ने कहा कि ‘आदिवासी धार’ पूरी तरह आदिवासी विमर्श पर केंद्रित पत्रिका है, जिसका मकसद मुख्यधारा से दूर छूट रहे मुद्दों को सामने लाना और जनजातीय समुदाय के विद्यार्थियों व शोधार्थियों को लेखन और विमर्श की ओर प्रेरित करना है। पत्रिका के संपादक आदित्य राज नीरद मूल रूप से दुमका के रहनेवाले हैं। वह वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक आर के नीरद के पुत्र हैं।

ree

बिरसा मुंडा की विरासत पर आधारित प्रवेशांक

पत्रिका के मुख्य संपादक राहुल कुमार, जो महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा में अध्ययनरत हैं, ने अपने संदेश में बताया कि पहला अंक ‘विरसा की विरासत’ पर आधारित है, जो बिरसा मुंडा की संघर्ष परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और वर्तमान संदर्भों को समर्पित है।

ree

पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने की पहल की सराहना

लोकार्पण समारोह में वक्ताओं ने पत्रिका की सामग्री, अवधारणा और उद्देश्य की सराहना की। सुरेंद्र सोरेन ने इसे आदिवासी साहित्यिक विमर्श की नई दिशा बताया। अमरकांत, कुबेर झा और रतनलाल ने भी इसे युवाओं की रचनात्मक पहल और संभावनाओं से भरा कदम बताया।

ree

संपादकीय और सहयोगी टीम का परिचय

पत्रिका की संपादकीय टीम में डॉ. हरिराम, डॉ. गिरे दिलीप लक्ष्मण, धर्मेंद्र कुमार गोंड, राज मोहन और अभय दुबे शामिल हैं, जबकि संपादकीय सलाहकार के रूप में डॉ. सुनील कुमार सुमन जुड़े हैं। विमोचन कार्यक्रम में शिवपूजन श्रीवास्तव, हिमांशु शेखर, नीलम नीरद, अर्पिता राज, आयुष कुमार, सौरव साहू, दिव्यांश सिंह, विष्णु भोक्ता, अभिजीत शेखर, अभिषेक राज सहित कई पत्रकार, शोधार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ree

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page