आत्महत्या या हत्या, जांच में जुटी पुलिस
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 12, 2025
- 1 min read

दुमका के दुधानी में गुमटी में लटकी हुई मिली युवक की लाश
दुमका। शुक्रवार की सुबह दुमका नगर थाना के दुधानी स्थित महिंद्रा शो रुम के पास चाय की गुमटी में एक व्यक्ति का लटका हुआ शव स्थानीय लोगों ने देखा। इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। व्यक्ति ने आत्महत्या की है उसकी हत्या के बाद शव को लटकाया गया है यह जांच का विषय है. पुलिस तमाम बिंदुओं पर अनुसंधान में जुट गई है.

शव की पहचानन करने में जुटी पुलिस
दुमका। उतारे जाने से पहले शव को देखने वाले प्रत्याक्षदर्शियों के अनुसार युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। वह सफेद रंग का गंजी और ट्रैक पैन्ट पहने हुआ था। उसने फांसी लगाने के लिए पार्सल को पैक करनेवाले प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है। यही भी बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर उसकी चप्पल नहीं मिली है, उसने नंगे पैर फांसी लगायी है।

नहीं पहचान पाये आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग
दुमका। नगर थाना पुलिस ने शव को मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर सबसे पहले उसकी पहचान करने का काम शुरू किया। आसपास के दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से पुलिस ने पूछताछ की पर कोई जानकारी नहीं मिली। शव के पास से भी आधार कार्ड या ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।





Comments