आखिर युवती ने क्यो पकड़ लिया इस युवक का कॉलर
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 19, 2025
- 1 min read

एक साल पहले हुई घटना से जुड़ा है पूरा मामला
दुमका। शुक्रवार को शाम 5.30 बजे के करीब दुमका शहर के टाटा शोरूम चौक पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक युवती ने एक युवक का कॉलर पकड़ लिया। यह देख भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे। युवती युवक से मोबाइल की मांग कर रही थी और यह आरोप भी लग रही थी कि मोबाइल की वजह से उसकी भाई की मौत हो गई है। युवती का नाम सत्या मरांडी है जबकि उसने जिस युवक का कॉलर पकड़ी है उसका नाम रोहित दास है।

जुट गयी भीड़, पुलिस ने युवक को लिया अभिरक्षा में
युवती का आरोप है कि एक वर्ष पूर्व रोहित उसके भाई अमित का मोबाइल चोरी कर फरार हो गया था। मोबाइल चोरी होने के बाद अमित डिप्रेशन में चला गया और अंततः उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को अचानक टाटा शोरूम चौक पर सत्या की नजर रोहित पर पड़ी। उसने रोहित का कॉलर पकड़ लिया और मोबाइल की मांग के साथ काफी भला बुरा कहने लगी। देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ लेकर थाना चली गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है






Comments