अवैध रूप से बालू ले जा रहे 21 हाईवा समेत 28005 सीएफटी बालू जप्त
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 17, 2025
- 3 min read

वाहन चालक, मालिक एवं संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी
दुमका। अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा पूरी तरह से सख्त है एवं जिले में किसी भी कीमत पर अवैध कारोबार नहीं हो इसको लेकर पदाधिकारी को सख्त निर्देश भी दिया है। उपायुक्त के निर्देश के आलोक में गुरुवार की रात जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नवपहाड़ मोड़ के पास कृपा लाइन होटल के समीप खनन टास्क फोर्स का नेतृत्व कर रहे जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्यंजय कुमार एवं शिकारीपाड़ा सीओ कपिल देव ठाकुर के द्वारा छापेमारी कर वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में पश्चिम बंगाल के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले 21 हाईवा को अवैध बालू ले जाते पकड़ा गया। सभी वाहनों को बालू समेत जप्त करते हुए थाना के सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही इसकी सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दी गई जिस पर उन्होंने अविलंब कार्रवाई करते हुऐ वाहनों की जांच की एवं जांच में अवैध पाए जाने पर वाहन चालक, मालिक समेत इस कार्य में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिक की दर्ज करवाई है।

वाहन पकड़े जाने के बाद निर्गत किया गया ई-चलान
जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि शिकारीपाड़ा के नवपहाड़ में स्थित साइन कृपा लाइन होटल समीप रात 7ः45 से 8ः30 बजे तक वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में 21 हाईवा को बालू ले जाते पकड़ा गया। जब हाईवा चालकों से वैध चलान एवं अन्य कागजातो की मांग की गई तो चालक द्वारा किसी भी प्रकार का कोई भी कागजात नहीं दिखाया गया। इसके उपरांत जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बालू ले जा रहे 21 हाईवा को लगभग 28005 सीएफटी बालू के साथ जप्त कर लिया गया एवं थाने को सुपुर्द किया गया। खान निरीक्षक गौरव कुमार सिंह द्वारा वाहनों की जांच की गई जांच में किसी भी प्रकार के कागजात नहीं दिखाए गए। परंतु जेम्स पोर्टल पर जांच किया गया वाहन पकड़े जाने के बाद ई-चलान निर्गत किया गया था एवं कुछ वाहनो मैं ई- चलान समाप्त होने के पश्चात परिवहन किया जा रहा था। इसके बाद कुल 21 हाईवा मालिक एवं चालक के खिलाफ शिकारीपाड़ा थाने में खान निरीक्षक ने प्राथमिकी दर्ज करवाई गई एवं अवैध बालू कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए अविलंब कानूनी कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया।

राधिका माइनिंग कंपनी पर भी प्राथमिक हुई दर्ज
खनन टास्क फोर्स द्वारा गुरुवार की रात कृपा लाइन होटल के समीप की गई छापेमारी में अवैध बालू ले जाते पकड़े गए वाहनों के जांच के उपरांत पाया गया कि वाहन पकड़े जाने के उपरांत राधिका माइनिंग कंपनी द्वारा ई परिवहन चलान निर्गत किया गया है जिस पर कार्रवाई करते हुए राधिका माइनिंग कंपनी पर डीएमओ के निर्देश पर खान निरीक्षक के द्वारा शिकारीपाड़ा थाना में प्राथमिक की दर्ज करवाई गई।

इन हाईवा को किया गया जप्त
जिन हाईवा को बालु समेत जप्त किया गया है उनमें गाड़ी नंबर (1) डब्ल्यूबी 57 एच - 8833, (2) डब्ल्यूबी 45 - 8222 (3) डब्ल्यूबी 57 एफ - 0133 (4) डब्ल्यूबी 57 ई - 7616 (5) डब्ल्यूबी 57 ई - 9270 (6) डब्ल्यूबी 57 ई - 8459 (7) डब्ल्यूबी 57 एच - 3526 (8) डब्ल्यूबी 57 ई - 5259 (9) डब्ल्यूबी 57 ई - 6986 (10) डब्ल्यूबी 57 एफ - 0354 (11) डब्ल्यूबी 57 ई - 9062 (12) डब्ल्यूबी 57 ई - 6956 (13) डब्ल्यूबी 57 ई - 9554 (14) डब्ल्यूबी 57 ई - 9004 (15) डब्ल्यूबी 57 ई - 8020 (16) डब्ल्यूबी 45 - 7618 (17) डब्ल्यूबी 57 एफ - 3495 (18) डब्ल्यूबी 57 एफ - 2475 (19) डब्ल्यूबी 57 ई - 7319 (20) डब्ल्यूबी 57 ई - 9862 शामिल हैं।









Comments