अवैध बालू भंडारण करने वाले पर खान निरीक्षक ने दर्ज करवायी प्राथमिकी
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 10
- 2 min read

9 अक्टूबर को रामगढ सीओ एवं थाना प्रभारी ने की थी छापेमारी
दुमका। अवैध बालू भंडारण को लेकर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार के द्वारा कार्रवाई की गयी एवं डीएमओ के निर्देश पर रामगढ़ थाना में ग्राम झांझर निवासी गोपाल साह पिता रघुनाथ साह पर खान निरीक्षक गौरव सिंह के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी।

500 सीएफटी भंडारित बालू किया था जप्त
दुमका। 9 अक्टूबर को रामगढ़ सीओ एवं थाना प्रभारी ने छापेमारी कर 7500 सीएफटी बालू जप्त किया था। जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि 9 अक्टूबर को रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत पंचायत कारूडी ग्राम झांझर में रामगढ़ सीओ एवं थाना प्रभारी के द्वारा अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की गयी थी,जहां झांझर निवासी गोपाल साह के द्वारा 7500 सीएफटी बालू का भंडारण करते पकड़ा गया था एवं बालू को जप्त करते हुए अग्रेतर कार्रवाई को लेकर जिला खनन विभाग में पत्र के माध्यम से इसकी सूचना दी गयी।

बालू भंडारण का नहीं था लाइसेंस
दुमका। आनंद कुमार ने बताया कि इस पर कार्रवाई करते हुए खान निरीक्षक के द्वारा बालू की जांच की गयी जांच में पाया गया कि किसी भी व्यक्ति के नाम पर बालू भंडारण का लाइसेंस नहीं था एवं बालू पूरी तरह से अवैध पाया गया जिस कार्रवाई करते हुए खान निरीक्षक के द्वारा विभागीय नियम के उल्लधन के आलोक में झांझर निवासी गोपाल साह पर रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी।

किसी भी कीमत पर बक्से नहीं जाएंगे अवैध कारोबारी : आनंद
दुमका। जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा है कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिले में अवैध कारोबार पर विभाग नजर बनाए हुए हैं एवं किसी भी कीमत पर अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण करने वाले कारोबारी बक्से नहीं जाएंगे।









Comments