top of page

अनियंत्रित होकर पलटा धान लदा ट्रक

दुमका। दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ पर रानेश्वर प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित पप्पू साह के घर के समीप सोमवार अहले सुबह करीब 5 बजे धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक गोड्डा से पश्चिम बंगाल के सेतिया जा रहा था।

तेज रोशनी के कारण बिगड़ा संतुलन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक को उपचालक चला रहा था और सामने से आ रही गाड़ी की तेज रोशनी के कारण साइड देने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। ट्रक सड़क किनारे कच्ची मिट्टी में चला गया और नाली पर बने स्लैब पर चढ़ते ही स्लैब टूट गया, जिससे वाहन नाली में घुसकर पलट गया।

चालक सुरक्षित, घर को हुआ नुकसान

घटना में चालक और उपचालक सुरक्षित रहे, हालांकि पप्पू साह के घर के सामने की ढलाई और स्लैब टूटने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। बाद में ट्रक मालिक ने वाहन को हटवाकर गृहस्वामी से आपसी समझौता कर लिया।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page