top of page
Welcome
खबरों के लिए कल तक का इंतजार क्यो आज की खबर अभी पढ़ें
![]() | ![]() | ![]() | ![]() |
|---|---|---|---|
![]() |
Home: Welcome
Search


हंसी-मजाक में शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, लाठी के प्रहार से एक की मौत
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया दुमका। मसलिया थाना क्षेत्र की हरोराइडीह पंचायत अंतर्गत झूजकू गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे हंसी-मजाक के दौरान शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद के दौरान लाठी से सिर पर प्रहार किए जाने से सुनील मुर्मू की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुनील अपने घर के समीप एक पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान गांव के रूबिसाल सोरेन वहां पहुंचे। दोनों के बीच हंसी-मजाक चल रहा था, तभी किसी बात
SANTHAL PARGANA KHABAR
1 minute ago2 min read


महासप्तमी पर खुले मां दुर्गा के पट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
दुधानी दुर्गापूजा समिति मना रही स्वर्ण जयंती वर्ष बेलबरन अनुष्ठान के साथ शुरू हुई दुर्गा पूजा: दुमका। शारदीय नवरात्र की महासप्तमी पर शनिवार को दुमका के दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ कलश स्थापना तथा मां दुर्गा की प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रतिमाओं के पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पहले विभिन्न पूजा समितियों और श्रद्धालुओं ने ढोल-ढाक व शंख ध्वनि के साथ कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालु माथे पर कलश और कंधे पर डोली
SANTHAL PARGANA KHABAR
23 hours ago4 min read


सड़क हादसे में 2 बच्चों व 5 महिलाओं समेत करीब 12 यात्री घायल
गोपीकांदर सीएचसी में टीटी इंजेक्शन नहीं मिलने से बिना टीका लगाए हुआ प्राथमिक उपचार दुमका। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर-खरौनी सड़क पर पिंडारगड़िया डाउन के पास शनिवार को टेम्पू पलटने से 2 बच्चों और 5 महिलाओं समेत करीब 12 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। टेम्पू चालक होपना हेंब्रम के अनुसार, वह दुर्गापुर साप्ताहिक हाटिया से यात्रियों को लेक
SANTHAL PARGANA KHABAR
23 hours ago3 min read


बेलबोरोन पूजा में गुरु-शिष्य परंपरा और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण पर जोर
दशांय नृत्य और गीत के माध्यम से किया ठाकुर एवं ठकरन का गुणगान दुमका। दिसोम मरांग बुरु युग जाहेर अखड़ा की ओर से दुमका प्रखंड के लेटो गांव में संताल आदिवासियों का पारंपरिक धार्मिक पर्व बेलबोरोन पूजा आयोजित की गई। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ दशांय नृत्य और गीत के माध्यम से ठाकुर एवं ठकरन का गुणगान किया गया। संताल समाज में इस पर्व को धार्मिक आस्था, गुरु-शिष्य परंपरा और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है। पूजा में काहा मरांडी, सुनील टुडू, सुरय टुडू,
SANTHAL PARGANA KHABAR
23 hours ago3 min read


दुर्गापूजा के बीच बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप, संदेह में महिला को पकड़ा
दुमका के सिविल सर्जन आवासीय परिसर में घटना, रानीश्वर की रहने वाली महिला को पूछताछ के लिए थाने ले गई पुलिस अफवाह से मचा हड़कंप: दुमका। दुर्गापूजा के दौरान बच्चा चोरी की अफवाह से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार दोपहर बस स्टैंड के सामने स्थित सिविल सर्जन एवं अस्पताल कर्मियों के आवासीय परिसर में बच्चा चोरी के संदेह में स्थानीय लोगों ने एक महिला को पकड़ लिया। हालांकि, महिला के बच्चा चोरी में शामिल होने की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहु
SANTHAL PARGANA KHABAR
2 days ago2 min read


आदिवासी युवती दुष्कर्म-हत्या केस: ढाई साल बाद भी सुनवाई सुस्त, 12 से अधिक गवाह, गवाही महज 2 की!
पुलिस ने कोर्ट में घटना स्थल का ये स्केच प्रस्तुत किया न्यायिक प्रक्रिया की धीमी रफ्तार पर उठ रहे सवाल दुमका। दुष्कर्म और हत्या जैसी संगीन वारदातों के बाद आम तौर पर जनता की दो प्रमुख मांगें उठती हैं—आरोपियों को कठोर सजा और मुकदमे का त्वरित निष्पादन। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग भी की जाती है। काठीकुंड में हाल में हुई नाबालिग छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना में पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये का अंतरिम मुआवजा दिया गया। वहीं, जामा थाना क्षेत्र म
SANTHAL PARGANA KHABAR
2 days ago4 min read


पारंपरिक भैंसा लड़ाई में 35 टीमों ने लिया हिस्सा
बिराजपुर में पांच घंटे तक चली प्रतियोगिता, गोपीकांदर और पाकुड़िया प्रखंड की सीमा पर स्थित बिराजपुर में गुरुवार को एक दिवसीय पारंपरिक भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता सह मेले का आयोजन किया गया। करीब 5 घंटे तक चली इस प्रतियोगिता में 30 से 35 टीमों ने हिस्सा लिया। गोपीकांदर, शिकारीपाड़ा, काठीकुंड और महेशपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों से भैंसा मालिक सुबह से ही अपने-अपने भैंसों के साथ पहुंचने लगे थे। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। पातपहाड़ी की टीम प्रथम, बड़ाउदानी दूसरे स
SANTHAL PARGANA KHABAR
3 days ago2 min read


दुमका पुलिस के अनुसंधान पर सवाल,पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि, फिर भी हत्यारा बेनकाब नहीं!
पुलिस ने कहा- निकट भविष्य में भी अपराधी का पता चलने की संभावना नहीं दुमका। काठीकुंड की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने के बीच रामगढ़ थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय आदिवासी महिला फूल बेसरा की हत्या का मामला भी पुलिस अनुसंधान की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। 23 मई 2023 को दर्ज रामगढ़ थाना कांड संख्या 47/2023 में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने महिला की मौत हाथ से गला दबाने के कारण होने और मृत्यु की प्रकृति हत्या होने की पुष्टि की थ
SANTHAL PARGANA KHABAR
3 days ago4 min read


दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी
इस वर्ष भी यज्ञ मैदान में नहीं होगा रावण दहन दुमका। आगामी दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुधवार को इंडोर स्टेडियम में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, पूजा समितियों के प्रतिनिधि और संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी पूजा
SANTHAL PARGANA KHABAR
4 days ago3 min read


स्कूली छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, स्कूलों के आसपास बढ़ेगी पुलिस गश्ती
छात्राओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : डीसी दुमका। काठीकुंड में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद जिला प्रशासन स्कूली छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भयमुक्त वातावरण तैयार करने में जुट गया है। बुधवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। डीसी ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा प्रशासन, पुलिस, विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और समाज की
SANTHAL PARGANA KHABAR
4 days ago3 min read


अनोखी शिकायत बनी चर्चा का विषय, बकरा लेकर हंसडीहा थाना पहुंची महिला
दुमका। आमतौर पर थाने में मारपीट, चोरी और जमीन विवाद की शिकायतें पहुंचती हैं, लेकिन बुधवार सुबह हंसडीहा थाना में एक अनोखा मामला सामने आया। पगवारा गांव की मोसमात राधिया अपने घायल बकरे को लेकर थाने पहुंच गईं। उनके हाथ में एक आवेदन भी था, जिसे उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी को सौंपा। महिला की शिकायत दो बकरों के बीच हुई लड़ाई को लेकर थी, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए असमंजस में पड़ गए। पड़ोसी के बकरे पर लगाया चोट पहुंचाने का आरोप महिला ने अपने आवेदन में आरोप लग
SANTHAL PARGANA KHABAR
4 days ago2 min read


खुद को बचाने के लिए बच्ची ने किया संघर्ष, आरोपी के चेहरे और पीठ पर मिले नाखूनों के निशान
स्वीकारोक्ति बयान में शिशु टुडू ने बतायी वारदात की पूरी कहानी दुमका। काठीकुंड छात्रा हत्याकांड में गिरफ्तार शिशु टुडू के कथित स्वीकारोक्ति बयान से घटना से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। बयान के अनुसार, बच्ची ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया और शोर मचाकर मदद मांगने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी के चेहरे और पीठ पर नाखूनों से खरोंच के निशान पड़ गए। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, चिकित्सकीय जांच में आरोपी के चेहरे और पीठ पर कई जख्म पाए गए। हालांकि, इन निशानों का घटना से संबं
SANTHAL PARGANA KHABAR
4 days ago3 min read


एसपी बोले- शिशु टुडू ने अकेले दिया वारदात को अंजाम
गिरफ्तारी की मांग वाले आंदोलन में भी शामिल था आरोपित पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शिशु टुडू मृतका की सहेली का पिता है और उसकी बेटी भी उसी स्कूल में पढ़ती है, जहां छात्रा पढ़ती थी। जांच में सामने आया कि आरोपित मृतका को पहचानता था और पहचान उजागर होने के डर से उसने कथित तौर पर हत्या की। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी से पहले वह आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हुए सड़क जाम और आंदोलन में भी शामिल था, ताकि किसी को उस पर शक नहीं हो। एसपी ने कहा कि अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर व
SANTHAL PARGANA KHABAR
5 days ago3 min read


काठीकुंड छात्रा हत्याकांड का खुलासा, मृतका की सहेली का पिता निकला हत्यारा
500 लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को मिली सफलता दुमका/निज संवाददाता। काठीकुंड थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की 14 वर्षीय आदिवासी छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मृतका की सहेली के पिता शिशु टुडू को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आसपास के गांवों में छानबीन कर करीब 500 लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल ने
SANTHAL PARGANA KHABAR
5 days ago3 min read


दुमका में 4 अलग-अलग सड़क हादसे, युवक गंभीर, कार और रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त
दुमका। जामा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव के पास रविवार रात करीब 7 बजे बाइक की टक्कर से तीरभावन सिंह (22), पिता लखन सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गए। वह दुमका-मसलिया बायपास सड़क किनारे खड़े थे, तभी दुमका से मसलिया जा रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक पर 3 युवक सवार थे। टक्कर से तीरभावन सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, उन्हें अब तक होश नहीं आया ह
SANTHAL PARGANA KHABAR
6 days ago3 min read


बासुकिनाथ के विकास के लिए बोर्ड की बैठक में 45 प्रस्ताव, 94 सफाईकर्मियों की नियुक्ति की योजना
शिवगंगा का सौंदर्यीकरण, 1000 सोलर लाइट, घर-घर जलापूर्ति, आधुनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स और पार्क निर्माण पर चर्चा बासुकिनाथ नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास को लेकर अध्यक्ष वीणा देवी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष वीणा देवी और उपाध्यक्ष रोहित कुमार ने विकास से जुड़े कुल 45 प्रस्ताव रखे। नगर पंचायत प्रशासक सार्जेंन मरांडी की उपस्थिति में प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष ने सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं और जरूरतें बताने को कहा, ताक
SANTHAL PARGANA KHABAR
6 days ago2 min read


काठीकुंड छात्रा हत्याकांड पर उबाल, दिनभर जाम रहा आंबेडकर चौक
14 अक्टूबर तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन झारखंड बंद की चेतावनी, काठीकुंड थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय आदिवासी छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर सोमवार को दुमका में भारी आक्रोश देखने को मिला। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झारखंड छात्र सभा के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने एसपी कॉलेज से जुलूस निकालकर आंबेडकर चौक जाम कर दिया। करीब 4 घंटे तक जाम रहने से यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस और स्कूल बसों को रास्ता दिया। नगर थाना प
SANTHAL PARGANA KHABAR
6 days ago3 min read


गोपीकांदर में 2 सड़क हादसे, 3 हाइवा और 1 ट्रक क्षतिग्रस्त
500 मीटर के दायरे में तड़के हुए हादसे गोपीकांदर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के गाड़ियापानी डाउन और कारूडीह मोड़ के पास करीब 500 मीटर की दूरी पर 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। हादसों में 3 हाइवा और गिट्टी लदा 1 ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ चालकों को आंशिक चोटें आईं, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लगातार दो दुर्घटनाओं के कारण इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। गाड़ियापानी डाउन के पास पलटी हाइवा पहली दुर्घटना रविवार सुबह करीब 3 बजे गोविंदपुर-साहिबगंज स्टे
SANTHAL PARGANA KHABAR
7 days ago2 min read


दो सड़क हादसों में स्कूटी और बाइक सवार 2 युवकों की मौत
हंसडीहा में हाइवा से टकराई स्कूटी, जामा मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत; एंबुलेंस में देरी पर उठे सवाल दुमका। हंसडीहा-महगामा राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के गंगवारा गांव के समीप रविवार को हाइवा ट्रक से टकराकर स्कूटी सवार रोशन मंडल (22) की मौके पर ही मौत हो गयी। वह हथगढ़ निवासी भुवनेश्वर मंडल का पुत्र था और गोड्डा स्थित लाइफ केयर क्लिनिक में काम करता था। रोजाना की तरह रविवार को स्कूटी से हंसडीहा से गोड्डा जा रहा था। गंगवारा के समीप आगे चल रहे हाइवा चालक ने अचानक ब्
SANTHAL PARGANA KHABAR
7 days ago2 min read


मुंह में लकड़ी फंसा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर कर दी हत्या
पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज, वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज; दुमका। काठीकुंड थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी का शव झाड़ियों से बरामद होने के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान तेज कर दिया गया है। मामले में अब तक सामने आये तथ्यों के आधार पर
SANTHAL PARGANA KHABAR
7 days ago2 min read


1 minute ago2 min read


23 hours ago4 min read


23 hours ago3 min read
Home: Blog Post Gallery
Contact
bottom of page





